Join us?

विशेष

Health tips: सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं, सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है लहसुन

नई दिल्ली।लहसुन सिर्फ आपके खाने को ही स्वादिष्ट नहीं बनाता है, बल्कि एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होने के कारण आपकी सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। इसमें आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हर साल 19 अप्रैल को ‘नेशनल गार्लिक डे’ मनाया जाता है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती है तेजी गर्मी

पाचन को बेहतर बनाता है

खराब पाचन को दुरुस्त करने में लहसुन काफी उपयोगी होता है। सुबह खाली पेट इसके सेवन से पेट दर्द और कब्ज की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। इसके अलावा भूख को स्टिम्युलेट करने और पेट में एसिड बनने से रोकने में भी ये काफी मददगार होता है।

ये खबर भी पढ़ें : Entertainment News: मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट गाउन में दिए किलर पोज

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लहसुन का सेवन किसी औषधि से कम नहीं होता है। शरीर में शुगर लेवल को मैनेज करने के साथ ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने में भी ये काफी गुणकारी है।

ये खबर भी पढ़ें : Entertainment News: मोनालिसा ने रिवीलिंग ड्रेस में बरपाया कहर

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर बनती है। बता दें, इसमें विटामिन सी, बी6 और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो Immunity  को मजबूती देने का काम करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Cg News: महराजबंध तालाब से 10 डंपर जलकुंभी निकाला गया

शरीर को विषहरण करता है

शरीर को विषहरण करने के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसे खाने से पेट के कीड़ों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा सर्दी-खांसी या जुकाम समेत अन्य इन्फेक्शन से राहत दिलाने में भी लहसुन काफी बढ़िया रहता है।

ये खबर भी पढ़ें : Rajdhani News: सूखा और गीला कचरा अलग – अलग लेने का कार्य शुरू

वजन घटना में फायदेमंद

वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए लहसुन का सेवन काफी बढ़िया माना जाता है। बता दें, कि ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे फैट बर्न में मदद मिलती है। ऐसे में सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से गट हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Sports News: केएल राहुल ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button