उत्तराखण्ड

कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड के अतिथि गृहों को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

देहरादून। उत्तराखंड में कुंभ 2027 के दृष्टिगत राज्य के राजकीय अतिथि गृहों को आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार ने देहरादून से हरिद्वार तक विभिन्न अतिथि गृहों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

सचिव ने निरीक्षण के दौरान रिनोवेशन कार्यों की गुणवत्ता, किचन की स्वच्छता, फायर सेफ्टी सिस्टम की मजबूती और समग्र सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की छवि इन अतिथि गृहों से भी जुड़ी है, इसलिए उच्चस्तरीय और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह, मायापुर में छत की सीलन, विद्युत व्यवस्था और फर्नीचर सुधार की समीक्षा की गई। सचिव ने कहा कि कुंभ 2027 अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। इसलिए अतिथि गृहों को उच्च मानकों के अनुरूप तैयार करना आवश्यक है।

बीजापुर गेस्ट हाउस का तीन चरणों में उन्नयन

देहरादून गढ़ी कैंट स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में संयुक्त निरीक्षण के दौरान सचिव ने फर्नीचर, वीवीआईपी कक्षों,फायर सेफ्टी सिस्टम और प्रकाश व्यवस्था के सुधार के निर्देश दिए। भवन के ड्रॉइंग रूम, गार्ड कक्ष और खुले प्रांगण का सौंदर्यीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में भवन रंगाई-पुताई, शौचालय नवीनीकरण, फर्नीचर, विद्युत और सिविल कार्य तेजी से चल रहे हैं। हॉस्टल में नई लिफ्ट, टिन शेड, पीवीसी/मेटल फॉल्स सीलिंग और 9 नए डबल,सूट कक्ष बनाए जाएंगे।

निरीक्षण में अपर सचिव राज्य संपत्ति, अधिशासी अभियंता और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button