छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम में भूजल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, महापौर और जल कार्य विभाग अध्यक्ष मौजूद

रायपुर में भूगर्भ जल स्तर का संरक्षण और संवर्धन वैज्ञानिक तरीके से करना अत्यंत आवश्यक, नगर निगम अभियंता इसे प्राथमिकता से करें – महापौर मीनल

नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस के राणा चटर्जी ने दिया शैलो एकविफर मैनेजमेंट SAM 2.0 का अभियंताओं को तकनीकी प्रशिक्षण,निगम मुख्य अभियंता, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट हुए सम्मिलित

रायपुर – भारत सरकार के शहरी और आवासन कार्य मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टिट्यूट फार अर्बन अफेयर्स द्वारा नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस को रायपुर शहर में भूगर्भ जल के स्तर के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कलस्टर पार्टनर नियुक्त किया है. नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस के  राणा चटर्जी ने  गंगदास सैनी सहित आज रायपुर शहर में भूगर्भ जल के स्तर के संरक्षण एवं संवर्धन SAM 2.0 के क्रियान्वयन कार्य प्रारम्भ करने तकनीकी प्रशिक्षण रायपुर नगर पालिक निगम के अभियंताओं को दिया.
अभियंताओं की तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू पहुँचे. इसमें शहर के जियो हाईड्रोलॉजिस्ट  विपिन दुबे, डॉ. के. एल. पाणीग्रही सम्मिलित हुए. नगर निगम के मुख्य अभियंता यू. के धलेन्द्र सहित केन्द्रीय भूजल बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन विभाग, नगर निवेश विभाग, जल कार्य विभाग,लोक कर्म विभाग, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, जोनों के अभियंताओं की उपस्थिति तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में रही. महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर शहर में तेजी के साथ भूगर्भ जल का स्तर नीचे गिरता जा रहा है, ऐसे में इसका संरक्षण और संवर्धन कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया जाना अत्यंत आवश्यक है. महापौर ने नगर निगम अभियंताओं को शहर में यह कार्य प्राथमिकता से करने कहा. जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने भू गर्भ जल के स्तर के संरक्षण और संवर्धन का कार्य तकनीकी दक्षता सहित पूरी गंभीरता के साथ करने कहा. शैलो एक्विफर मैनेजमेंट SAM 2.0 के नोडल अधिकारी नगर निगम सहायक अभियंता  योगेश कडु ने शैलो एक्विफर मैनेजमेंट SAM 2.0 कार्यक्रम और उद्देश्य की संक्षिप्त जानकारी दी. नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस के  राणा चटर्जी और  गंगदास सैनी ने कार्यक्रम में शैलो एक्विफर मैनेजमेंट SAM 2.0 के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और अभियंताओं को तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button