अपराध / हादसा
Trending

ज्वेलरी दुकान से लाखों का सोना-चांदी पार, शहर में मचा हड़कंप

बलरामपुर ।  बलरामपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदो मोड़ स्थित धनंजय ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे डाली। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसते हुए वहां रखे कीमती सोने-चांदी ज्वैलरी साफ कर दिया। चोरी गई ज्वेलरी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार, शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी दुकानदार और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

शहर के मुख्य बाजार के पास इस तरह की घटना होने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। कई दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। बलरामपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र साहू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button