छत्तीसगढ़

धमतरी जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती युवती ने लगाई फांसी, जांच शुरू

धमतरी। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांaव निवासी 20 वर्षीय दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। कुछ दिन पहले कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से निकली और महिला प्रसाधन में अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की। सीएचएमओ डॉ. उत्तम कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोनडर और सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button