उत्तरप्रदेश
दालमंडी में अभी तक पचास मकानों को तोड़ा गया : अधिशासी अभियंता

वाराणसी। वाराणसी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने दालमंडी में अभी तक की कार्रवाई को लेकर कहा कि दालमंडी में कल नगर निगम की सूची में जर्जर मकानों को तोड़ने के क्रम में 21 मकानों को तोड़ा है और अभी तक कुल पचास मकानों को तोड़ा जा चुका है। वाराणसी विकास प्राधिकरण की सूची में बिना नक्शा पास भवनों को तोड़ा जा रहा है तो नगर निगम की सूची में जर्जर मकानों को गिराया जा रहा है। जर्जर मकानों में अभी भी कई परिवार रह रहे हैं, जिन्हें खाली कराने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद लिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मकानों की रजिस्ट्री का कार्य किया है और मुआवजा की राशि देने का कार्य किया है। जिला प्रशासन के दिशा निर्देश में दालमंडी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी से चल रही है और जल्द ही लेआउट जैसा मार्ग दिखेगा।




