छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में फेंजल तूफान का असर, घने बादल छाए, बारिश की संभावना

जगदलपुर। चक्रवाती तूफान फेंजल का असर समूचे बस्तर संभाग में दिख रहा है। तूफान की वजह से शनिवार सुबह से बस्तर अंचल में बादल छाए रहे। आज रविवार काे भी सुबह से ही अंचल में घने बादल छाये हुए हैं। इस बस्तर संभाग के कई जगहाें पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तूफान की वजह से न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री बढ़ गया है, जिससे परिणाम स्वरूप बस्तर अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड़ विगत दाे दिनाें से गायब हाे गई है।
वहीं जगदलपुर शहर का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पर पहुंच गया जो कि सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। जब तक तूफान का असर रहेगा मौसम इसी तरह का बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तापमान में गिरावट की स्थिति नहीं बन रही है। मौसम सामान्य होने पर एक बार फिर पारा नीचे जाएगा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फीजल के प्रभाव के कारण वातावरण में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से निम्न स्तर और मध्य स्तर के बादल छाए हुए हैं। बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
हीटवेव में राहत देंगे ये देसी Drinks, ज़रूर करें डाइट में शामिल आप के लिए ट्रेंडिंग Movies जो लोगो को आ रही हैं पसंद