खेल

देवदत्त पडिक्कल ने डाइव लगाकर एक हाथ से लपका पृथ्वी शॉ का कैच

नई दिल्ली। ईरानी कप 2024 का आगाज आज यानी 1 अक्टूबर से हुआ है। रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है।इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने एक ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने धांसू कैच लपककर टीम को पहली सफलता दिलाई।
देवदत्त के कैच का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ का कैच लपका। मुंबई टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ पहले मैच में ही सस्ते में आउट हो गए।
दरअसल, रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई टीम के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऋतुराज का ये फैसला कुछ ही देर में सही भी साबित होता हुआ नजर आया। मुंबई की टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ ने तीसरे ओवर में ही अपना विकेट गंवाया।

देवदत्त पडिक्कल ने मुकेश कुमार की गेंद पर उनका कैच लपका। पृथ्वी का कैच दूसरे स्लिप में खड़े देवदत्त ने जिस तरह से लपका उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। देवदत्त ने अपने दाहिने और हवा में छलांग लगाकर ये कच पकड़ा। उनके कैच का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वहीं, मुंबई की टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ का इस मैच में महज 4 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक मुंबई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button