मध्यप्रदेश
Trending
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी श्रद्धांजलि

Bhopal: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पर उनके पिताजी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्व. डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. प्रधान के समाज और राष्ट्र सेवा में योगदान को स्मरण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह भदौरिया और श्री के. पी. त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।