मनोरंजन

ऑफ व्हाइट सूट में दीपिका पादुकोण का दिखा बेबी बंप, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस कपल ने फरवरी में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पेरेंट्स बनने की खुशी साझा की थी और यह भी बताया था कि इस साल सितंबर में उनका बच्चा आने वाला है। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के 8वें महीने को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी डिलीवरी होने में अब चंद समय ही बाकी रह गया है। इस बीच दीपिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह व्हाइट सूट पहने नजर आ रही हैं।


कल्कि 2898 एडी एक्टर दीपिका पादुकोण ने सुमति का किरदार निभाया था और लोगों से जमकर वाहवाही लूटी। फिल्म में उन्होंने एक गर्भवती महिला का किरदार अदा किया है। असल जिंदगी में भी दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था। अब एक्ट्रेस की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह देसी लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड भी उनके साथ नजर आ रहे हैं, जो उनका हाथ थामे गाड़ी में बैठा रहे हैं।
इस मौके पर दीपिका ऑफ व्हाइट कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं, उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है। ऐसे में पैपराजी भी दूर से उन्हें कवर कर रहे हैं। दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है, लेकिन उन्होंने दुपट्टे से कवर किया हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Instagram बना बैटरी का दुश्मन! Android यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट Mivi के ये SuperPods : कम दाम में बेस-हैवी, 60 घंटे बैटरी और Dolby का कमाल