अपराध / हादसा

CRIME : शादी का झांसा, गला दबाकर हत्या! इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप का खौफनाक अंत

उत्तर प्रदेश (लखनऊ)। CRIME NEWS: लखनऊ में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ एक प्रेम प्रसंग नाबालिग किशोरी की दर्दनाक हत्या में बदल गया, जहां पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा डूडा कॉलोनी की रहने वाली 16 वर्षीय शीतल को शादी का झांसा देकर घर से बाहर बुलाया गया, फिर आपसी विवाद के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया

शीतल 13 जनवरी की शाम करीब सात बजे लापता हुई थी, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की, कुछ दिनों बाद रेलवे ट्रैक के पास किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया;

मृतका की मां पिंकी ने आरोप लगाया कि काकोरी थाना क्षेत्र के पठानखेड़ा निवासी अंशू गौतम उर्फ लक्की लंबे समय से उनकी बेटी से मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था और शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया, डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद बना प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह बना, पूछताछ में सामने आया कि अंशू के साथ उसके साथी आशिक, वैभव और रिशू भी इस जघन्य वारदात में शामिल थे, जिन्होंने किशोरी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया;

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है, जबकि इस सनसनीखेज घटना ने सोशल मीडिया से जुड़ी दोस्तियों की खतरनाक हकीकत को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button