उत्तराखण्ड
Trending

“सीएम धामी बोले- ये भारत अब जवाब देता है, हरीश रावत और बाबा रामदेव ने सेना को दी बधाई”

देहरादून। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में बैठे 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि ये हमला सिर्फ बेकसूर भारतीयों की शहादत का बदला नहीं है, बल्कि ये एक सीधा संदेश है कि अगर कोई भी हमारे देश की एकता, अखंडता या लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, तो हम बिल्कुल भी चुप नहीं बैठेंगे।

आतंकियों के अड्डे तबाह

सीएम धामी ने बताया कि भारतीय सेना ने रात में पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये ज़बरदस्त जवाब हमारे बहादुर जवानों ने दिया है, जिससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ये दिखाता है कि भारत अब हर हमले का जवाब उसी भाषा में देगा। कोई भी हो, अगर वो देश की अखंडता और लोगों की जान को खतरे में डालेगा, तो उसे उसके घर में घुसकर जवाब मिलेगा।

ये नया भारत है, अब माफ़ नहीं करेगा

उत्तराखंड बीजेपी ने इस ऑपरेशन पर एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर डाला जिसमें लिखा था— “ये नया भारत है, ये घर में घुसेगा भी… और मारेगा भी!” वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस ने भी ऑपरेशन का समर्थन करते हुए लिखा— “जब देश की बेटियों का सिंदूर लहूलुहान हुआ, तो देश ने तय किया कि अब शांति नहीं, बल्कि न्याय होगा। हमारी सेना ने दिखा दिया है कि आतंक का चेहरा चाहे जहाँ भी हो, मिटाया जाएगा और हर आँसू का बदला लिया जाएगा। पूरा देश आतंकवाद और सरहद पार की साजिशों के खिलाफ एक साथ है। हिंदुस्तान अब चुप नहीं रहेगा… जय हिंद की सेना!”

“जिसने आँख उठाई, वो आँख नहीं बचेगी” – हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा— “इंडियन आर्मी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत की तरफ जो भी आँख उठाएगा, वो आँख अब बचेगी नहीं। हमारी सेना ने हमारी शान को और ऊँचा कर दिया है। चाहे आतंकवादी दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों, हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इस ज़ोरदार हमले के लिए मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूँ।”

बाबा रामदेव बोले- अब पाकिस्तान 100 बार सोचेगा

योग गुरु बाबा रामदेव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा— “उन्होंने हमारे मासूम लोगों को मारा, हमारी बहनों और माताओं के सिंदूर को लहूलुहान किया। ऐसे में हमारे सैनिकों ने उन्हें करारा जवाब देकर सबक सिखाया और मौत के घाट उतारा। अब हमें आगे की रणनीति भी मज़बूत बनानी होगी ताकि पीओके को भारत में शामिल करने का रास्ता बने और पाकिस्तान फिर ऐसा कुछ करने से पहले 100 बार सोचे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button