मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत काे जयंती और अब्दुल हमीद काे बलिदान दिवस पर किया याद

भाेपाल। देश के पूर्व गृहमंत्री, भारत रत्न पंडित गाेविंद वल्लभ पंत की आज मंगलवार काे जयंती है। इसके साथ ही परमवीर चक्र से सम्मानित, वीर अब्दुल हमीद का आज बलिदान दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, देश के पूर्व गृहमंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।देश की स्वतंत्रता से नव निर्माण तक आपका योगदान अविस्मरणीय है।
एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने अब्दुल हमीद काे श्रद्धांजलि देते हुए लिखा परमवीर चक्र से सम्मानित, वीर अब्दुल हमीद जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अजेय समझे जाने वाले पैटन टैंकों को आपने सन 1965 के युद्ध में अपने पराक्रम से ध्वस्त कर पाकिस्तानी सैनिकों को भागने पर मजबूर कर दिया। आपकी शौर्यगाथा हर भारतीय को मां भारती की सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button