मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने भारतीय नाैसेना दिवस पर वीर नाैसैनिकाें काे किया नमन

भाेपाल। आज बुधवार काे भारतीय नौसेना दिवस है। हर साल चार दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारत में नौसेना दिवस नौसैनिक की शान और उपलब्धियों को दिखाने के लिए मनाया जाता है। भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है, यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने नौसेना के वीर जवानों को नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा “शं नो वरुणः”

“भारतीय नौसेना दिवस” पर समस्त वीर नौसैनिकों को नमन करता हूं।

आज का दिन मां भारती के उन सभी सपूतों को याद करने का दिन है, जो दिन-रात अदम्य शौर्य व साहस के साथ हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। यह देश आपके सेवा, समर्पण और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Redmi Watch Move: दमदार फीचर्स वाली सस्ती स्मार्टवॉच सिर्फ ? दिमाग तेज करने के ऐसे फूड्स आपके बच्चों के लिए SUPERFOOD