लाइफ स्टाइल

Chaitra Navratri 2026 Day 2 Wishes: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन आज, अपनों को इन संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह न केवल भक्ति और शक्ति की उपासना का समय है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है। चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है। इसी दिन से ‘हिंदू नववर्ष’ का आरंभ होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस खास मौके पर लोग पूजा अर्चना करने के साथ साथ अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं।

Chaitra Navratri Day 2 Wishes in Hindi

1. रुठी है तो मना लेंगे

पास अपने बुला लेंगे
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

2. गौर वर्ण और वृषभ सवारी
अक्षय पुण्यों की है अधिकारी
शस्त्र त्रिशूल मां श्वेताम्बरी
ऐश्वर्य प्रदायिनी जय मां महागौरी
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

3. सारा जहांन है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

4. माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

5. चांद को चांदनी, बसंत को बहार
फूलों को खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्यौहार
सदा खुश रहे आप और आपका परिवार
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

6. मां की महिमा का गुणगान करो
नवरात्रि में तुम मां का ध्यान करो
सारे कष्टों से मिलेगी मुक्ति
नवरात्रि में बुराई का त्याग करे।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

7. श्रद्धा भाव कभी कम ना करना
दुख में हंसना गम ना करना
पल-पल की खबर रखती मां जाननहारी
हर लेंगी सारी पीड़ा तुम्हारी।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button