जॉब – एजुकेशन

BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती: आज है आखिरी मौका

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 1024 पदों पर भर्ती निकाली है, और आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, 28 मई 2025 है! अगर आप इंजीनियरिंग में डिग्रीधारी हैं और बिहार में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस ब्लॉग में हम आपको इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

पदों की जानकारी – इस भर्ती में कुल 1024 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसमें विभिन्न ब्रांच शामिल हैं जसी सिविल असिस्टेंट इंजीनियर: 984 पद (324 महिला पद),  मैकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर: 36 पद (8 महिला पद) और  इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर: 4 पद हैं l

योग्यता और आयु सीम  – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री। यह डिग्री एक रेगुलर फुल-टाइम कोर्स की होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष (1 अगस्त 2024 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनारक्षित (पुरुष): 37 वर्ष और  पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला): 40 वर्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष l

आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क इस प्रकार है जैसे  सामान्य अभ्यर्थी: ₹750, बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार: ₹200, बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवार (सभी वर्ग): ₹200, दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या उससे अधिक दिव्यांगता): ₹200 l

आवेदन कैसे करें –  आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें l  BPSC की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bihar.gov.in) पर जाएँ। होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। आवेदन पत्र को अच्छी तरह से जांच लें और फिर अपनी फीस जमा करें। आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 मई 2025 बताई गई हैं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button