अपराध / हादसा
Trending

बिलासपुर गाेलीकांड मामला : कांग्रेस नेता अकबर खान और डाबा संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में 28 अक्टूबर काे हुए बहुचर्चित गाेलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस ने शनिवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता अकबर खान और एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। मामले में अब संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गई हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा मठित विशेष टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहरभर में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दो और आरोपियों अकबर खान (निवासी शिव विहार, सरकंडा) और देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन (निवासी मोहतरा, मस्तूरी) को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके भाइयों अस्मान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, ब्रायनजीत उर्फ आरजू के साथ-साथ अन्य साथियों मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मतीन और एक किशोर को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक तीन देशी पिस्टल, दो कट्टे, छह मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बता दें कि 28 अक्टूबर की शाम मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर उनके विरोधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलीबारी में उनके साथी राजू सिंह और चंद्रभान सिंह घायल हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद के चलते रचा गया षडयंत्र था। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह की रेकी की और मौका देखकर फायरिंग की। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आगे की जांच में अकबर खान और देवेश सुमन की भूमिका भी उजागर हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Instagram बना बैटरी का दुश्मन! Android यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट Mivi के ये SuperPods : कम दाम में बेस-हैवी, 60 घंटे बैटरी और Dolby का कमाल