अन्य

पंजाब सरकार का बड़ा यू-टर्न: अब मुफ्त में मिलेगी FIR की कॉपी, 80 रुपये वाला फैसला वापस

लुधियाना: पंजाब की सरकार ने अपने एक फैसले पर ब्रेक लगाते हुए जनता को बड़ी राहत दी है। पंजाब पुलिस की वेबसाइट से एफआईआर (FIR) डाउनलोड करने पर लगाए गए 80 रुपये के सेवा शुल्क को सरकार ने अब पूरी तरह वापस ले लिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा पुराना नोटिफिकेशन रद्द कर दिया गया है और नए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

PunjabKesari

बता दें कि पंजाब पुलिस के इस फैसले का चारों ओर विरोध हो रहा था। वकीलों ने सरकार के इस कदम को जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ करार देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में मांग की गई थी कि एफआईआर एक सार्वजनिक दस्तावेज है और इसे हासिल करने के लिए फीस वसूलना अनुचित है। चौतरफा दबाव और कानूनी पचड़े में फंसने के बाद आखिरकार सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

प्रशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अब न केवल सांझ पोर्टल (Sanjh Portal) से डिजिटल कॉपी डाउनलोड करना फ्री होगा, बल्कि राज्य भर के सांझ केंद्रों (Sanjh Kendras) से भी एफआईआर की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए कोई सेवा शुल्क नहीं देना होगा। पहले जो 80 रुपये की फीस निर्धारित की गई थी, उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button