जॉब – एजुकेशन
Trending

इंडियन ओवरसीज बैंक में बड़ी भर्ती, जानिए कौन-कहां अप्लाई कर सकता है

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर में 400 लोकल बैंक ऑफिसर की भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग राज्यों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। खास बात ये है कि तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा यानी 260 पद हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 45, गुजरात में 30, वेस्ट बंगाल में 34, पंजाब में 21 और ओडिशा में 10 पदों पर नियुक्तियां होंगी। यानी अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।IOB का मकसद लोकल टैलेंट को मौका देना है ताकि बैंक की सेवाएं लोगों तक ज़्यादा बेहतर तरीके से पहुंच सकें। तो अगर आपने ग्रेजुएशन कर लिया है और एक स्टेबल सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो देर न करें।

योग्यता, उम्र और फीस – इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी योग्यता है – ग्रेजुएशन। यानी अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट किया है, तो आप इसके लिए एलिजिबल हैं। उम्र की बात करें तो कम से कम 20 साल की उम्र होनी चाहिए। इससे ऊपर कोई खास लिमिट नहीं बताई गई है, लेकिन सामान्यतः बैंक भर्तियों में 28-30 साल तक के कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाती है। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वालों के लिए यह ₹850 है। वहीं, SC/ST या अन्य आरक्षित वर्गों के लिए फीस ₹175 रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।यह भर्ती उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो स्थायी और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं। खासतौर पर ग्रेजुएट युवाओं के लिए ये मौका बिल्कुल मिस करने जैसा नहीं है।

सिलेक्शन प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और सैलरी – IOB की इस भर्ती में तीन स्टेप्स में चयन होगाl ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू लिखित परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी जिसमें आपको 140 सवालों का जवाब देना होगा। ध्यान दें, हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काट लिए जाएंगे, यानी नेगेटिव मार्किंग का ध्यान ज़रूर रखें। इसलिए तैयारी के दौरान क्वालिटी पर फोकस करें, सिर्फ क्वांटिटी पर नहीं। परीक्षा के बाद भाषा से जुड़ा टेस्ट होगा, जिसमें यह देखा जाएगा कि आप लोकल भाषा को कितनी अच्छी तरह समझते और बोलते हैं। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि ये पद राज्यवार हैं और स्थानीय लोगों के साथ अच्छे संवाद की जरूरत होती है।

अब बात करते हैं सैलरी की – चुने गए उम्मीदवारों को ₹48,840 प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक की ओर से मिलने वाले दूसरे अलाउंस और फायदे अलग होंगे।

आवेदन कैसे करें – आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड अब सबसे जरूरी बात – आवेदन कैसे करें? इसके लिए आपको इंडियन ओवरसीज बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.in पर जाना होगा। वहां आपको “Careers” सेक्शन में जाकर ‘Recruitment of Local Bank Officers’ लिंक पर क्लिक करना होगा।इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फीस का भुगतान करें और सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button