उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा बदलाव, आनंद बर्द्धन संभालेंगे मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

उत्तराखंड को मिला नया मुख्य सचिव, आनंद बर्द्धन लेंगे कमान उत्तराखंड को उसका 18वां मुख्य सचिव मिल गया है। 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की जगह लेंगे, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं। बर्द्धन फिलहाल उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। हालांकि, आनंद बर्द्धन का नाम केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए भी दर्ज किया गया था, लेकिन उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, राधा रतूड़ी को पहले ही दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है और इस पद पर चयन की प्रक्रिया जारी है। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वे अपनी सेवानिवृत्ति से दो महीने पहले, 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनी थीं। सरकार ने उनके कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाया था, जो अब समाप्त हो रहा है।

उत्तराखंड के अब तक के मुख्य सचिवों की सूची:

  • अजय विक्रम सिंह – 295 दिन
  • मधुकर गुप्ता – 1 वर्ष, 364 दिन
  • रघुनंदन सिंह टोलिया – 2 वर्ष, 29 दिन
  • एम. रामचंद्रन – 1 वर्ष, 30 दिन
  • सुरजीत किशोर दास – 1 वर्ष, 304 दिन
  • इंदु कुमार पांडे – 1 वर्ष, 90 दिन
  • नृप सिंह नपलच्याल – 273 दिन
  • सुभाष कुमार – 1 वर्ष, 273 दिन
  • आलोक कुमार जैन – 333 दिन
  • सुभाष कुमार (दूसरी बार) – 1 वर्ष, 152 दिन
  • एन. रविशंकर – 303 दिन
  • राकेश शर्मा – 91 दिन
  • शत्रुघ्न सिंह – 1 वर्ष, 29 दिन
  • एस. रामास्वामी – 327 दिन
  • उत्पल कुमार सिंह – 2 वर्ष, 280 दिन
  • ओम प्रकाश सिंह – 339 दिन
  • सुखबीर सिंह संधू – 2 वर्ष, 208 दिन
  • राधा रतूड़ी (उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव) – 1 वर्ष, 53 दिन
  • आनंद बर्द्धन – 1 अप्रैल 2025 से पदभार संभालेंगे।

अब सभी की नजरें आनंद बर्द्धन पर टिकी हैं, जिनके कंधों पर उत्तराखंड की नौकरशाही को नई दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
नई OTT रिलीज से मजा दोगुना कर देगा ये फिल्में नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल location – Spiti Valley