पंजाब

प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

चंडीगढ़। पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने चार में से तीन सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। पार्टी को बड़ी जीत मिलने पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button