मनोरंजन

पति विराट संग एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा ने ली एंट्री, व्हाइट फ्लोरल आउटफिट में एथनिक लुक से चुराई लाइमलाइट

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के पावर कपल माने जाते हैं। देश-दुनिया में दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और जहां भी ये साथ नजर आते हैं, कैमरे खुद-ब-खुद उनकी ओर मुड़ जाते हैं। वहीं, सोमवार सुबह इस जोड़ी को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जहां दोनों कैमरे के नजरों से बच न सके और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गईं।

 

PunjabKesari
विराट और अनुष्का दोनों सफेद रंग की एसयूवी से एयरपोर्ट पहुंचे और हमेशा की तरह सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

इस दौरान विराट कोहली क्लीन और सेमी-फॉर्मल लुक में दिखे। उन्होंने बेज रंग की बटन-डाउन शर्ट पहनी, जिसे ब्लैक ट्राउजर में टक किया  था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस लगाए। करीने से सेट किए हुए बाल और सजी हुई दाढ़ी उनके लुक को और शार्प बनाते दिखे।

PunjabKesari

वहीं, अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट लुक के लिए आइवरी और नीले रंग का पारंपरिक कॉटन आउटफिट पहना। उनके लॉन्ग व्हाइट कुर्ता पर ब्लू कलर की फ्लोरल थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। कुर्ते में फुल स्लीव्स, रिलैक्स्ड फिट, स्प्लिट राउंड नेकलाइन और साइड स्लिट्स थे, जो इसे आरामदायक और स्टाइलिश बनाते दिखे।

PunjabKesari

इसके साथ एक्ट्रेस मैचिंग व्हाइट पैंट पहनी, जिस पर डार्क ब्लू फ्लोरल वर्क था। उन्होंने कॉटन सिल्क का हल्का दुपट्टा कैरी किया, जिस पर भी हल्का फूलों का काम किया गया था।

PunjabKesari

अनुष्का ने अपने लुक को मोतियों के चोकर नेकलेस, सनग्लासेस, एक स्टाइलिश घड़ी, अंगूठियों और व्हाइट कोल्हापुरी फ्लैट्स से पूरा किया।
हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सेंटर-पार्टेड खुले बाल रखे। मेकअप बेहद हल्का और नैचुरल था, साथ ही उन्होंने छोटी सी बिंदी भी लगाई थी।

एयरपोर्ट से सामने आई इन तस्वीरों में दोनों का व्हाइट ट्विनिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस जोड़ी की सादगी और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button