देश-विदेश

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, पीएम मोदी और गृहमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से हादसे की जानकारी ली….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए।महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। विमान में उनके साथ पांच अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बारामती अस्पताल लाया गया। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर है। हादसे की खबर आते ही सुप्रिया सुले, सुनेत्र पवार और पार्थ पवार बारामती के लिए रवाना हो गए। अजित के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।, महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर जानकारी के मुताबिक विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्य सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग बारामती में रनवे के पास हुई।घटनास्थल से जो वीडियो सामने आया है वो डराने वाला है। वीडियो में अजित पवार का प्लेन पूरी तरह से जल चुका है। मौके पर कई एंबुलेंस पहुंची है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। मौके से मिले विज़ुअल्स में प्लेन का टूटा-फूटा मलबा दिख रहा है, और एम्बुलेंस घायलों को पास के अस्पतालों में ले जा रही हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश क्यों की गई, इस बारे में और जानकारी का इंतजार है। राज्य में अभी जिला परिषद चुनाव चल रहे हैं और अजित पवार की आज बारामती में अलग-अलग जगहों पर जनसभा करने वाले थे। प्लेन क्रैश की असली वजह क्या थी? संभावना है कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस बात की जांच करेगा कि लैंडिंग में कोई टेक्निकल खराबी थी या नहीं। सूत्रों से पता चला है कि प्लेन में सवार कुछ कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर लोग भारी संख्या में पहुंचे।

Related Articles

Back to top button