उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून,। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित प्रतिभाग एवं जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर व्यापक तैयारियों की समीक्षा की तथा रेखीय विभाग के आला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर लें और मार्ग के सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत, सड़क सुधार एवं अन्य कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित रूट पर अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों के अंतर्गत सड़क किनारे पड़ी केबलों को तत्काल हटाया जाए, जिससे आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो तथा मार्ग सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बना रहे।

Related Articles

Back to top button