छत्तीसगढ़

जया केमिकल्स में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

राजनांदगांव। घुमका क्षेत्र के मोंहदी स्थित जया केमिकल्स में आज सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं हादसे में जनहानि नहीं हुई है। घुमका पुलिस थाना प्रभारी विजय मिश्रा समेत जवान ग्रामीणों के संग आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करते हुए नजर आए। पुलिस का कहना है कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमका के मोंहदी में आज सुबह जया केमिकल्स में अचानक उस वक्त आग की लपटे उठने लगी, जब कर्मचारी दूसरे काम में व्यस्त थे। देखते ही देखते आग ने पूरे फैक्ट्री को चपेटे में ले लिया। फैक्ट्री में केमिकल तैयार किया जाता है। अत्याधिक ज्वलनशील होने की वजह से आग ने पूरे फैक्ट्री को अपने जद में ले लिया। हालांकि आगजनी में किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए दुर्ग, राजनांदगांव और खैरागढ़ समेत आसपास से 5 दमकल वाहन मौके पर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए है। थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास चल रहा है। भीषण आगजनी के कारण आग बुझाने में कई दिक्कते भी हो रही है। इस बीच आग इतनी भयावह थी कि लपटे काफी दूर से दिखाई दे रही है। आसपास के क्षेत्र धुंए के गुबारों में घिरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button