कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीप्ति साधवानी का जलवा

नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस बार कान्स 14 मई को फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो रहा है, जहां पर दुनियाभर के कलाकार नजर आए। इस फिल्म फेस्टिवल में इंडिया से भी कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत पहले दिन से ही हो गई है। कान्स में पहले दिन टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई। एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया। साथ ही एक्ट्रेस ने एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आइए आपको दीप्ति की फोटोज दिखाते हैं। टीवी एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया है और पहली ही बार में एक्ट्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस रेड कार्पेट पर दीप्ति ने शानदार एंट्री की। कान्स के रेड कार्पेट पर दीप्ति साधवानी ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने उतरीं। एक्ट्रेस इस नेट के थाई स्लिट गाउन में काफी ग्लैमरस लगीं। गाउन का ऑफ शोल्डर लुक दीप्ति को बोल्ड लुक दे रहा था।


दीप्ति साधवानी ने कान्स में जाते ही अपने लुक से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ऑरेंज कलर की सबसे लंबी टेल से भी पूरा किया। दीप्ति ने अब तक का सबसे लंबा टेल पहनकर कान्स में एंट्री की है।एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी अपने लुक में ओवरऑल कमाल की लगीं। एक्ट्रेस का नेट गाउन और सबसे लंबा टेल के साथ मैसी बन काफी जच रह था। दीप्ति की हर फोटो कमाल की आई। दीप्ति साधवानी ने सोशल मीडिया पर कान्स के रेड कार्पेट पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई हैं और दीप्ति के चेहरे पर गजब का नूर दिख रहा है। इस फोटो में वह कमाल की लगीं।
दीप्ति साधवानी ने कान्स के रेड कार्पेट के अलावा भी अपना एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी कातिल अदाएं दिखाई हैं। इस फोटो में दीप्ति सीढ़ियों पर खड़ी होकर अपनी अदाएं दिखा रही हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *