पंजाब

पंजाब में 26 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, नगर निकाय चुनाव के लिए मान सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार ने 26 मई को छुट्टी घोषित की है। इस दिन मंगलवार पड़ने वाला है और इसी दिन नगर निकाय चुनावों आयोजित किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए पूरे पंजाब में छुट्टी की घोषणा कर दी है। यह छुट्टी पंजाब और चंडीगढ़ स्थित सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी।

सरकार ने इसे नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के तहत अधिसूचित किया है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है। स्थानीय निकाय चुनाव के चलते शराब के ठेके भी सुबह 5 से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे इसको लेकर भी नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। मतदान के दौरान हर कार्य सही तरह से हो इसकी व्यवस्था की गई है। पुलिस बल तैनात किये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button