अन्य

जंगल सफारी रायपुर में जेब्रा शावक की मौत

रायपुर। रायपुर जंगल सफारी में एक 7 माह के जेब्रा के बच्चे की अचानक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सफारी प्रबंधन और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुँच गई और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। सफारी अधिकारियों ने बताया कि मृत शावक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में किसी भी बाहरी चोट या हिंसात्मक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या किसी अन्य वजह से।सफारी के प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जंगल सफारी में जानवरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है, और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button