घर पर बनाएं ये वाली मटका कुल्फी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में ठंडी और क्रीमी मटका कुल्फी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाजार में मिलने वाले मटका कुल्फी का स्वाद लाजवाब तो होता है लेकिन इसमें मिलावट होने की संभावना रहती है। ऐसे में आप घर पर प्योर मटका कुल्फी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये हेल्दी, शुद्ध और बेहद स्वादिष्ट भी होता है। घर पर बने मटका कुल्फी का पारंपरिक स्वाद और सोंधी खुशबू बच्चों को खूब पसंद आएगी। ऐसे में यहां से फटाफट नोट करें मटका कुल्फी की आसान सी रेसिपी।
सामग्री
- फुल क्रीम दूध: 1 लीटर
- चीनी: (स्वादानुसार)
- मिल्क पाउडर
- इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- केसर के धागे: 10-12
- कटे हुए मेवे: 2 बड़े चम्मच (बादाम, पिस्ता, काजू)
बनाने की विधी
दूध को उबालें: सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें। इसे मध्यम आंच पर उबालें।
दूध को गाढ़ा करें: जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच को धीमा कर दें। दूध को तब तक पकाएं जब तक वह अपनी मूल मात्रा का आधा न रह जाए। किनारे पर जमने वाली मलाई को खुरचकर दूध में ही मिलाते रहें, इससे कुल्फी बिल्कुल मलाईदार बनेगी।
मिल्क पाउडर और चीनी मिलाएं: एक छोटी कटोरी में मिल्क पाउडर को थोड़े से ठंडे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे कड़ाही में डाल दें। इसके बाद चीनी और भीगा हुआ केसर का दूध डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट और पकाएं।
मेवे और इलायची डालें: अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे बादाम, पिस्ता डालें। मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं और गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
मटके में भरें और जमाएं: जब मिश्रण गाढ़ा और ठंडा हो जाए, तो इसे छोटे मिट्टी के मटकों में डालें। ऊपर से थोड़े और कटे हुए पिस्ते से सजाएं।
फ्रीज करें: मटके के मुंह को एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह ढक दें ताकि उसमें बर्फ के क्रिस्टल न जमें। इसे 7 से 8 घंटे या रातभर के लिए डीप फ्रीजर में रख दें।



