जॉब – एजुकेशन

पीडब्ल्यूडी और सामान्य प्रशासन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती

00 13 मई से कर सकते है आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में 46 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। पीडब्ल्यूडी में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में सिविल में भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, 13 मई को दोपहर 12 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छूक अभ्यर्थी 11 जून, रात 11.59 बजे तक सीजीपीएससी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की संभावित तारीख 16 अगस्त है। अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार 12 से 14 जून तक कर सकेंगे। सशुल्क त्रुटि सुधार 15 से 17 जून तक किए जा सकेंगे।
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों में भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, यांत्रिकी या विद्युत में बीई / बीटेक उपाधि हो वे आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 वर्ष तक (1 जनवरी 2026 की स्थिति में) होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, उनके लिए आयु सीमा 40 वर्ष होगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु 45 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 150-150 अंकों के दो बहु विकल्पीय प्रश्न पत्र होंगे। इसमें पहला सामान्य अध्ययन और दूसरा इंजीनियरिंग का होगा। परीक्षा में ऋणात्मक अंक का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा पास करने वालों को 75 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी के लिए सीजीपीएससी की वेबसाइट देख सकते है।
पदों का विवरण
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 42 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिकी): 3 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 1 पद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button