अपराध / हादसा

REAKING: 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके दहशत का माहौल

रायपुर।  राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 29 वर्षीय युवक ने अपने घर में मृत अवस्था में पाया गया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के शास्तवत नगर का है, जहां RDA प्लॉट के पास रहने वाले अभिषेक तिवारी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक तिवारी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 3 लाख रुपए का कर्ज लिया था, जिसमें 2 लाख रुपए किसी परिचित से और 1 लाख रुपए बैंक से लिया गया था। कर्ज की वसूली को लेकर लगातार दबाव और मानसिक तनाव की वजह से यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक का लंबे समय से एक युवती से प्रेम प्रसंग था। और वह उससे शादी करना चाहता था, इसी के चलते आत्महत्या जैसा फैसला लेने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button