उत्तराखण्ड

हेमकुंट साहिब के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट, पहले जत्थे के विदाई समारोह का दिया निमंत्रण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। इस दौरान आगामी हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। ट्रस्ट अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 20 मई काे आयोजित होने वाले यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा मार्ग, आवास, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व पारंपरिक रूप से ‘पंज प्यारों’ द्वारा किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह की तपोभूमि के दर्शन करते हैं, जिससे यह यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल मानी जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button