रामायण साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है, जिसे एक भव्य ग्लोबल सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में तैयार किया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह महाकाव्य फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिएटिव टैलेंट के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे इसे एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट माना जा रहा है। ज़्यादा जानें कन्नड़ समाचार अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति कोर्स मराठी समाचार राम नवमी के शुभ अवसर पर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ केवल एक कहानी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी धरोहर है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और श्रद्धा के साथ जीवंत किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के दिन फिल्म से ‘राम’ की अगली झलक का भव्य वर्ल्ड रिवील किया जाएगा। करीब 5,000 साल पुरानी पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित रामायण को आधुनिक तकनीक और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग के साथ पेश किया जा रहा है। फिल्म का पहला लुक पहले ही दुनियाभर में चर्चा बटोर चुका है, जिसमें भारत के कई शहरों के साथ न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी इसकी झलक दिखाई गई थी। मेकर्स इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे खास बनाती है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बन रही यह फिल्म आईमैक्स पर रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

पौराणिक महागाथा के सिनेमाई रूपांतरण ‘वाल्मीकि रामायण’ की आधिकारिक घोषणा पोस्टर लॉन्च के साथ कर दी गई। इस भव्य थिएट्रिकल फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक भावना तलवार करेंगी।
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ जुड़े हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल, लेखक और स्क्रीनराइटर आनंद नीलकंठन, सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और पद्मश्री एवं ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मानित चंद्रप्रकाश द्विवेदी को फिल्म का क्रिएटिव कंसल्टेंट बनाया गया है, जो कहानी की प्रामाणिकता और उसके स्वरूप की निगरानी करेंगे।
निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित मूल ग्रंथ पर आधारित एक सच्ची और निष्ठापूर्ण प्रस्तुति होगी। इसका उद्देश्य मूल कथा और उसके दार्शनिक पहलुओं को बिना बदलाव के उसी भाव में दर्शकों तक पहुंचाना है। हालांकि ‘वाल्मीकि रामायण’ एक थिएट्रिकल फिल्म होगी, लेकिन इसमें आधुनिक फिल्म निर्माण तकनीकों, डिजिटल वर्कफ्लो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया जाएगा, ताकि कहानी को भव्य और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।


