देश-विदेश

डीयू छात्रों ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टीशन स्टडीज (सीआईपीएस) ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के सहयोग से मंगलवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय (पीएमएस) का एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया। सीआईपीएस के अध्यक्ष प्रो. रवि टेकचंदानी, निदेशक प्रो. रविंदर कुमार, संयुक्त निदेशक प्रो. ज्योति त्रेहन शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की संयुक्त डीन प्रो. संगीता गडरे, उप डीन डॉ. चंद्रप्रकाश, उप डीन डॉ. सुरेश गोहे, सीआईपीएस कार्यात्मक समिति के सदस्य और दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में अनाथ श्रेणी के तहत प्रवेश प्राप्त 34 विद्यार्थियों ने इस दौरे में सक्रिय रूप से भाग लिया।कहा कि पीएमएस की प्रत्येक गैलरी का दौरा करना एक अत्यंत ज्ञानवर्धक अनुभव रहा। भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्रियों के गौरवशाली योगदान और चुनौतियों के इतिहास की एक अभिनव डिजिटल वर्णनात्मक प्रस्तुति यहां प्रस्तुत की गई है। पीएमएस के निदेशक ने स्वागत किया और हमारे प्रयासों की सराहना करते हुए सीआईपीएस के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। ज्ञानवर्धक और अद्भुत शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के लिए विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रधानमंत्री संग्रहालय के प्रति आभार व्यक्त किया। सीआईपीएस विभाग के निदेशक प्रो. रविंदर कुमार ने कुलपति प्रो. योगेश सिंह को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सीआईपीएस विभाग की स्थापना उनकी पहल और दूरदृष्टि के फलस्वरूप हुई। उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन से ही सीआईपीएस विभाग भारत भर के संग्रहालयों में शैक्षिक भ्रमण आयोजित करने में सक्षम है।

 

Related Articles

Back to top button