उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार काे हिन्दू नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सूचना विभाग की इस पहल काे राज्य की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन परंपराएं और सांस्कृतिक मूल्य इसकी विशिष्ट पहचान हैं। पंचांग कैलेंडर नई पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में तिथि, वार, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों का महत्व भी दर्शाया गया है। इसमें राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी स्थान दिया गया है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है।

मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए इसे जन-जन के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button