CG Job Alert: इन दो जिलों में नौकरी के सुनहरे मौके, 520+ पदों पर होगी भर्ती, प्लेसमेंट कैंप 17 मार्च

नारायणपुर-कांकेर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कांकेर जिले में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 और 24 मार्च को होगा।
नीचे देखें डिटेल्स…
नारायणपुर में प्लेसमेंट कैंप
कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 24 मार्च दिन मंगलवार को किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष में आयोजित होगा।
प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों से प्राप्त कुल 335 रिक्त पदों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपना संपूर्ण बायोडाटा तथा आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जमा किए गए आवेदनों के आधार पर संबंधित नियोक्ताओं द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने की अपील की है।




