मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री आज जारी करेंगे सम्मान निधि की 22वीं किस्त, मप्र के 83 लाख किसान होंगे लाभान्वित

मप्र के सभी जिलों में मनाया जाएगा किसान उत्सव दिवस

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण करेंगे। इस योजना से मध्य प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को वर्ष में कुल राशि 6000 रुपये तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना की 22वीं किश्त का वितरण आज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गुवाहाटी से पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 2000 रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे।

इस कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जिलों में पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर एलईडी टीवी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button