पंजाब

Gurdaspur Shootout मामले में एक आरोपी के परिवार की 2 महिलाओं को पुलिस ने किया रिहा

गुरदासपुर – ज़िले में चल रहे धरने के दौरान विभिन्न संगठनों ने देर शाम तक अपना संघर्ष जारी रखा। इस मौके पर लाखा सिधाना, इंदरपाल सिंह, हरपाल सिंह सहित अलग-अलग संगठनों के नेता मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीसरे नामजद आरोपी इंदरजीत सिंह के परिवार की दो महिलाओं को भी हिरासत में लिए जाने के विरोध में यह धरना देर रात तक जारी रखा गया। धरने के कारण हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप्प रही और यातायात प्रभावित हुआ।

नेताओं ने ऐलान किया कि जब तक महिलाओं को जेल से रिहा नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। जिसके बाद जानकारी दी कि पुलिस ने अदालती कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित महिलाओं को अदालत के रिहाई आदेश के आधार पर जेल से रिहा कर दिया है। मांग पूरी होने के बाद करीब 9 बजे धरना समाप्त करने की घोषणा की गई, जिसके पश्चात हाईवे पर यातायात पुनः बहाल हो गया।

Related Articles

Back to top button