मध्यप्रदेश

MP को केंद्र की बड़ी सौगात, प्रदेश के 7 जिलों के लोगों की बदलेगी जिंदगी,खास है तोहफा

(इटारसी): मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के लिए 4329 करोड़ की नई रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। दरअसल देश के सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोरों में से एक बीना-भोपाल-इटारसी रेल मार्ग पर यातायात दबाव को कम करने के लिए चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। केंद्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश के लिए ये एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। इस सपने पूरी करने वाली परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 4329 करोड़ रुपए रखी गई है जबकी इसकी लंबाई 237 किलोमीटर है।

मध्य प्रदेश के 7 जिलों से निकलेगी रेल लाइन

यह नई लाइन मध्य प्रदेश के कई जिलों से होकर निकलेगी और बड़ी स्तर पर लोगों की किस्मत बदलेगी। यह लाइन बीना, भोपाल, इटारसी के साथ रायसेन, सीहोर, विदिशा और सागर जिलों से होकर गुजरेगी जो लोगों के जीवन में बदलाव लाएगी।

इस नई चौथी रेल लाइन से  बनने से न केवल ट्रैफिक की वजह से होने वाले देरी में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों के लिए भी सुविधा होगी। ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। इस रेल लाइन से स्थानीय उद्योगों के साथ ही व्यापार और दूसरी गतिविधियों को लाभ मिलने के आसार है।

इस परियोजना का 2029 तक पूरा करने का है लक्ष्य

वहीं इस रेल लाइन के पूरा होने के लिए समय भी तय किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना को पूरा करने के लिए वर्ष 2029 तक का लक्ष्य रखा गया है ।चौथी लाइन चार वर्षों के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे रेलमार्ग पर यातायात तथा आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button