खेल

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बदलाव, सूर्या और गंभीर ने बनाया बड़ा प्लान

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने की आखिरी कोशिश करने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से करारी हार मिली थी. अब अगर उसे सेमीफाइनल का टिकट पाना है तो पहले जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इसके साथ ही दूसरी टीमों के परिणाम पर भी डिपेंड रहना होगा.

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. इसके लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करना होगा. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव होते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आज उनके बारे में जानते हैं.

संजू सैमसन को दी जाएगी प्लेइंग-11 में जगह

भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में संजू सैमसन को एक बार फिर नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए देखा, जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका दिया जा सकता है. उन्हें नंबर-3 पर तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. तिलक ने 5 पारियों में उनके बल्ले से 118 के स्ट्राइक-रेट से 107 रन बनाए हैं.

अक्षर पटेल की होगी टीम में वापसी

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में नीदरलैंड के खिलाफ और फिर सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में अक्षर पटेल को बाहर कर वाशिंगटन सुंदर को खिलाया था लेकिन वो दोनों मैचों में असरदार नजर नहीं आए. अब सुंदर की जगह पर अक्षर को टीम में लाया जा सकता है. वो टीम के उपकप्तान भी हैं. अफ्रीका के सामने सुंदर ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की और बल्लेबाजी में 11 रन का योगदान दिया.

भारत की संभावित स्क्वाड

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

Related Articles

Back to top button