देश-विदेश

PM Modi Israel Visit: आज से शुरू होगी पीएम मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा, रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध पर होगी चर्चा

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार, 25 फरवरी) से दो दिन के इजरायल दौरे पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान इजरायल के साथ रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था तथा जन-जन आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाएने के लिए चर्चा करेंगे.

नौ साल बाद इजरायल की यात्रा पर पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी नौ साल इजरायल जा रहे हैं. इससे पहले वे जुलाई 2017 में अवीव यात्रा पर गए थे. पीएम मोदी की उस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को “रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़े थे. पीएम मोदी इजरायल यात्रा के दौरान बुधवार को इजरायली संसद, नेसेट को भी संबोधित करेंगे और अगले दिन अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “दोनों नेता भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे. दोनों देशों के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है.”

इजरायली राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच गहरी और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगा. साथ ही साझा चुनौतियों की समीक्षा करने और दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को हासिल करने की दिशा में प्रयासों को पुनर्गठित करने के मौके प्रदान करेगा.

दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों द्वारा सुरक्षा सहयोग सहित कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है, हालांकि वर्तमान दौरे के दौरान किसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने का कोई संकेत नहीं है. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब इजराइल ने भारत के साथ नवीनतम रक्षा प्रौद्योगिकियों को साझा करने पर सहमति व्यक्त की है.

Related Articles

Back to top button