शादी के 12 साल बाद खुशखबरी की चर्चा! क्या माता-पिता बनने वाले हैं Sargun Mehta और Ravi Dubey?

Sargun Mehta Pregnant: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी के करीब 12 साल बाद यह जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अब तक कपल की तरफ से इस खबर पर कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं की गई है, इसलिए इसे फिलहाल चर्चा और अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।
Sargun Mehta Pregnant: सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से यह खबर तेजी से फैलने लगी कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बन सकते हैं। इसके बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया और यह खबर वायरल हो गई।
Celebrity Pregnancy Rumour Truth: इंडस्ट्री का आइडल कपल माना जाता है

रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की मजबूत बॉन्डिंग और प्रोफेशनल सफलता की वजह से फैंस उन्हें आइडल कपल मानते हैं। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी और तब से लगातार अपने रिश्ते और काम को लेकर चर्चा में रहते हैं।
Sargun Mehta latest News: अभी तक नहीं आया ऑफिशियल बयान

फिलहाल सबसे बड़ी बात यह है कि कपल ने खुद इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में फैंस को आधिकारिक बयान का इंतजार है कि क्या सच में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
Sargun Mehta का करियर

सरगुन मेहता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्हें पहचान मिली 12/24 Karol Bagh से। इसके बाद वह Balika Vadhu जैसे पॉपुलर शो में नजर आईं। टीवी के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और वहां भी बड़ी सफलता हासिल की। आज वह पंजाबी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।
Ravi Dubey Early life : ‘जमाई राजा’ से स्टारडम तक रवि दुबे की सफलता की कहानी
रवि दुबे ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें खास पॉपुलैरिटी मिली शो Jamai Raja से। इस शो के बाद वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। रवि कई रियलिटी शोज में होस्ट के रूप में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह और सरगुन मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं और नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
Ravi Dubey latest Update: Sargun के हालिया पोस्ट ने किया क्लियर
हाल ही में सामने आए एक सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में इन अफवाहों को लेकर फीडबैक देखने को मिली, जिसमें साफ संकेत मिला कि प्रेग्नेंसी की खबर सिर्फ चर्चा है और कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। अब तक ना तो सरगुन और ना ही रवि ने खुद इस खबर की पुष्टि की है, जिससे साफ है कि फिलहाल इसे केवल अफवाह माना जा रहा है।


