उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर चली गोली ! मशहूर कारोबारी की कनपटी में लगी… पूरे इलाके में मची दहशत

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मशहूर कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के सिविल लाइन में हुई है। जहां स्थित “शू विला” नाम की एक  दुकान के अंदर 25 वर्षीय कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगी है। कारोबारी ध्रुव चावला घायल अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए एम्स रेफर किया गया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही हैं। एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। आसपास के दुकानदारों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button