मनोरंजन

रणबीर कपूर के मन को भाई ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ, ‘लव एंड वॉर’ और ‘एनिमल पार्क’ पर दिया अपडेट

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका क्रेज अब तक दर्शकों के सिर से नहीं उतरा है। फिल्म को दर्शकों से तो झोली भर-भर के प्यार मिला ही, फिल्मी सितारों को भी आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म बेहद पसंद आई। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट तक, कई सेलेब इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान रणवीर सिंह की फिल्म पर रिएक्शन दिया और इसे अपनी मौजूदा फेवरेट फिल्म बताया।

Related Articles

Back to top button