छत्तीसगढ़
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की खड़गे-राहुल के साथ बैठक आज शाम एआईसीसी दफ्तर में

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शाम छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक शाम 5 बजे एआईसीसी दफ्तर में होगी। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
इस बैठक में संगठन में नियुक्तियों और अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।




