छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर आएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर आएंगी। वे यहां बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसे लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति प्रवास के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन, आवास, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और तय समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें।

सुरक्षा-यातायात दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव विकास शील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा घेरे, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

साथ ही रायपुर कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद र

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला और संभाग स्तर पर भी लगातार बैठकें की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button