मनोरंजन
‘सुनील शेट्टी कमेंट कर दें तो..‘बॉर्डर 2’ देखने से पहले यूजर ने रखी ये शर्त, अहान शेट्टी बोले- ‘कर दो पापा’

मुंबई. देशभक्ति पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। यूजर्स सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर इस फिल्म को देखने को लेकर अलग-अलग तरीकों से अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में बॉर्डर 2 को लेकर एक फैन ने सुनील शेट्टी से ऐसी बात कही, जिसकी रील ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया।

इस फैन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए लिखा कि अगर सुनील शेट्टी उनके पोस्ट पर कमेंट कर दें, तो वह अपनी पत्नी के साथ ‘बॉर्डर 2’ देखने जरूर जाएंगे। यह पोस्ट देखते ही वायरल हो गई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।


