आज का राशिफल 27 दिसंबर 2025: शनि-चंद्रमा के विष योग से उथल-पुथल के संकेत, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 27 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि और चंद्रमा विष योग बनाकर मीन राशि में चल रहे हैं।
मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम, अनाब-सनाब खर्चें इत्यादि बने रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। आय में उतार-चढ़ाव। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- अपमानजनक स्थिति आ सकती है। यात्रा से बचें। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य अभी नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शाीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि- पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। थोड़ा व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कौटुंबिक सुख में बाधा रहेगी। वाणी पर विराम लगाएं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।




