राशिफल

Panchang 20 December 2025: आज है पौष कृष्ण अमावस्या तिथि, जानें शनिवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त

Panchang, 20 दिसंबर 2025 का पंचांग: राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 29, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण, अमावस्या (वृद्धि), शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 06, जमादि उल आखिर 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 07 बजकर 13 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

सूर्योदय 07:09 ए एम

सूर्यास्त 05:28 पी एम

चन्द्रोदय 07:27 ए एम

चन्द्रास्त 05:33 पी एम

आज है पौष कृष्ण अमावस्या तिथि

बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण अमावस्या तिथि है। हिंदू धर्म में इसे महत्वपूर्ण अमावस्या तिथियों में से एक माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन किया गया दान-पुण्य और पितृ पूजन से आत्मा की शुद्धि होती है और कई रुके हुए काम बन जाते हैं। साथ ही विधि-विधान से की गई पूजा से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। यह अमावस्या पौष महीने के कृष्ण पक्ष पर पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य से कर्मों का फल जल्दी मिलता है। साथ ही इस दिन का दीपदान भी काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को कपड़े और खाना दान करने से भी पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:20 ए एम से 06:14 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:47 ए एम से 07:09 ए एम

Related Articles

Back to top button