IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच आज

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (बुधवार) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की नज़र इस मैच को जीतकर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करने और सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। भारत ने पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। मैच से पहले मुश्किल में भारतीय टीम (IND vs SA 4th T20 Live Streaming) भारतीय टीम के लिए कुछ खिलाड़ियों का ना होना थोड़ी चिंता की बात जरूर है।अमेठी में जश्न का माहौल ज़्यादा जानें खेल ऐक्टिववियर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण सीरीज़ के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं, तीसरे टी20 से बाहर रहे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। इन बदलावों के चलते भारत के उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरने की संभावना है जिसने धर्मशाला में पिछला मैच खेला था। सभी की निगाहें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिकी होंगी। हालांकि, बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने उनके नेतृत्व में 80% से अधिक मैच जीते हैं। लेकिन बल्ले से उनकी फॉर्म में गिरावट आई है। अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए टीम इंडिया चाहेगी कि उनके कप्तान जल्द से जल्द लय हासिल करें। फ्री में लाइव देखने का तरीका इकाना की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के अनुकूल रहने की उम्मीद है।खेल खेल ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को सीरीज़ बराबर करने के लिए अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। डी कॉक ने दूसरे टी20I में मात्र 46 गेंदों पर 90 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20I मैच आज (बुधवार) शाम 7 बजे IST से शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ioHotstar ऐप पर बिना सब्सक्रिप्शन के भी फ्री में फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं।खेल पैरामोटर सिल्वरवेयर लेकर गया ज़्यादा जानें ऐक्टिववियर खेल अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।


